अगर आपको किसी घर के लिए अपना रिज़र्वेशन कैंसिल करना है, तो आपको सेवा शुल्क सहित अपने पूरे रिज़र्वेशन पर रिफ़ंड मिल सकता है। तो यह कैसे काम करता है?
अगर आप अपने रिज़र्वेशन की मुफ़्त कैंसिलेशन अवधि खत्म होने से पहले कैंसिल करते हैं या अगर आपके मेज़बान कैंसिल करने के बाद आपको पूरा रिफ़ंड देने का फ़ैसला करते हैं, तो सेवा शुल्क रिफ़ंड किया जा सकता है।
अपने रिज़र्वेशन की कैंसिलेशन नीति पर गौर करके पता लगाएँ कि आप मुफ़्त कैंसिलेशन अवधि के दायरे में हैं या नहीं और अगर आप कैंसिल करते हैं, तो सेवा शुल्क रिफ़ंड कर दिया जाएगा।
इटली में और कुछ मामलों में दक्षिण कोरियाई यात्रियों के रिज़र्वेशन के लिए, अगर आप चेक इन से पहले किसी भी समय रद्द करते हैं, तो सेवा शुल्क रिफ़ंड किया जा सकता है।
जब बात प्रति रात किराए और सफ़ाई शुल्क जैसी चीज़ों की हो, तो आप रिफ़ंड के लिए योग्य हो सकते हैं। इस बारे में और जानें कि क्या रिफ़ंड किया जा सकता है।