जब आप ठहरने की जगह खोज रहे हों, तो सुविधा सबसे ज़रूरी होती है। Airbnb मेज़बानों को यह मिलता है, इसलिए उनमें से कई लोग कुछ होने पर पूरा रिफ़ंड पाने के लिए आपका रिज़र्वेशन कैंसिल करने के लिए काफ़ी समय देते हैं।
कैंसिलेशन की ज़्यादा सुविधाजनक नीतियों वाले घर खोजने के लिए सर्च फ़िल्टर का इस्तेमाल करें, जिसमें पूरे रिफ़ंड के विकल्प भी शामिल हैं—यहाँ तक कि आपकी रवाना होने की तारीख के करीब किए गए कैंसिलेशन के लिए भी। यहाँ जानें कि कैसे :
मेज़बान पूरे रिफ़ंड के लिए अलग-अलग विकल्प ऑफ़र कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं :
नियम और शर्तों को समझने के लिए विशिष्ट कैंसिलेशन नीति देखें।
ठहरने की जगह चुनते समय सुविधा का होना सबसे ज़रूरी है। एक्सटेंडेड कैंसिलेशन विकल्प के साथ आप अतिरिक्त शुल्क देकर मुफ़्त कैंसिलेशन की समय-सीमा को चेक इन से पहले 24 घंटे तक बढ़ा सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप चेक इन से कम-से-कम 24 घंटे पहले कैंसिल करते हैं, तो आपको पूरा रिफ़ंड मिलेगा, जिसमें कैंसिलेशन की समय-सीमा बढ़ाने का अतिरिक्त खर्च भी शामिल होगा—भले ही लिस्टिंग की कैंसिलेशन नीति में इसका कोई ज़िक्र न हो।
ध्यान दें : सभी लिस्टिंग में कैंसिलेशन की समय-सीमा बढ़ाने का विकल्प नहीं होगा। यह विकल्प देना मेज़बान की मर्ज़ी पर है और यह सिर्फ़ उन लिस्टिंग पर उपलब्ध है, जिनकी कैंसिलेशन नीति सामान्य, सीमित, सख्त या बहुत सख्त है।